ब्रिक्स सम्मेलन में चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक भारतीय ने कुछ ऐसा पेश किया कि पीएम मोदी उसकी तारीफ करते नहीं थके।
विज्ञापन
2 of 5
pm modi
ब्रिक्स सम्मेलन में चीन पहुंचे पीएम मोदी उत्तराखंड स्थित टिहरी गढ़वाल में द्वारी गांव के सुरेश बेलवाल की बनायी चीनी खीर के फैन हो गए। सुरेश चीन के छेंग्दू शहर के 'तंदूरी' नामक रेस्टोरेंट में में कुक हैं। सुरेश यहां तीन साल से काम कर रहे हैं। जैसे ही पीएम मोदी ने सुरेश के हाथ ही बनाई चीनी खीर चखी वह 'लाजवाब' बोल पड़े। सुरेश बेलवाल (35) के पिता बनीता प्रसाद पेशे से किसान हैं और वह गांव में ही रहते हैं। सुरेश के दो बड़े भाई भी होटल व्यवसाय से ही जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
restaurant
एक हिंदी अखबार को बताते हुए सुरेश ने बताया कि कुकिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने भारत के कई रेस्तरां में काम किया और 2014 में वह चीन चले गए। सुरेश ने बताया कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उन्हें और तीन अन्य साथियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी मिली।
4 of 5
brics
नाश्ते में प्रधानमंत्री को आलू चिप्स, समोसा और पनीर टिक्का परोसा गया। जबकि दोपहर के भोजन के लिए उनकी टीम ने भिंडी मसाला, बैंगन भरता, मिस्सी रोटी, प्लेन रोटी, दाल तथा फिरनी तैयार की। प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा पसंद आई फिरनी।
फिरनी एक चीनी व्यंजन है, जो खीर के जैसा है। इसे चावलों को पीसकर तैयार किया जाता है। तब पीएम ने सुरेश को बुलाया और फिरनी तैयार करने की विधि भी पूछी। सुरेश ने बताया कि पीएम ने उनसे पूछा कहां के रहने वाले हो। इस पर उन्होंने बताया कि टिहरी गढ़वाल का तो मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।