प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के इस गणित शिक्षक संतोष नेगी की तारिफ 'मन की बात' में की। जिसके बाद नरेंद्र मोदी संतोष नेगी से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
2 of 8
pm modi praised santosh negi in mann ki baat
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की माई गवर्नमेंट (मेरी सरकार) वेबसाइट के दो वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जीआईसी कोटद्वार के गणित शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन
3 of 8
pm modi praised santosh negi in mann ki baat
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने शिक्षक संतोष नेगी के वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयोग की सराहना करते हुए इसे जारी रखने की बात कही। संतोष ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को कोटद्वार आने का न्यौता दिया है, जिस पर प्रधानमंत्री ने सहमति दी है।
4 of 8
pm modi praised santosh negi in mann ki baat
शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों से मुलाकात की, जिनका उदाहरण वह ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को दे चुके हैं। उनके अलावा इस कार्यक्रम में देशभर से आए 20 और लोग शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 8
pm modi praised santosh negi in mann ki baat
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने गत 26 जून के कार्यक्रम में वर्षा जल संरक्षण के लिए देशवासियों के सामने उनके कार्य का उदाहरण पेश किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को वर्षा जल संरक्षण की मुहिम के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
6 of 8
नरेंद्र मोदी
नेगी ने बताया कि उन्होंने जीआईसी कोटद्वार के खेल मैदान में वर्षा जल संचयन के लिए करीब दो सौ छोटे-छोटे गड्ढे बनाए, जिनसे वर्षा का जल इन गड्ढों में एकत्रित होकर भूगर्भ में पहुंचेगा।
विज्ञापन
7 of 8
मोदी
संतोष नेगी ने बताया कि वह केंद्र सरकार की वेबसाइड माई गवर्नमेंट (मेरी सरकार) वेब को वर्ष 2014 से यूज कर रहे हैं, जिसके जरिए वह देश की पॉलिसी में बदलाव करने के सुझाव देते रहते हैं।
पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में गणित के शिक्षक पद पर तैनात संतोष नेगी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से गत फरवरी माह में 2015 का उत्तराखंड का उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक का पुरस्कार मिल चुका है।