प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के दौरान अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी से बात कर यह दिन यादगार बन गया। इससे हौसला और बढ़ गया है। बेकरी ग्रोथ सेंटर के साथ ही अब सिडकुल में टिफन सेवा भी शुरू करने का इरादा है। फूड वैन के जरिये जल्द टिफिन सेवा दी जाएगी। -चंद्रमणि दास, अध्यक्ष, नारी शक्ति समूह
पति निजी कंपनी में काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद समूह से जुड़कर रोजगार मिला। इसके बाद आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक हो गई है। पीएम ने समूह को तवज्जो दी, हम उनके शुक्रगुजार हैं। -रीना रानी, कोषाध्यक्ष, नारी शक्ति समूह
समूह की महिलाएं बधाई की पात्र हैं। यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने जिले की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस संवाद से महिलाओं को आत्मबल एवं प्रेरणा मिलेगी। वे अपना काम और अधिक उत्साह के साथ करेंगी। -रंजना राजगुरू, डीएम