फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में पीएम मोदी: गर्भगृह में दर्शन किए, सीएम ने जताया आभार, परियोजनाओं का शिलान्यास किया, देखें तस्वीरें

Fri, 05 Nov 2021 02:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
पूजा करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे हैं। उन्होंने यहां गर्भगृह में बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में करीब 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। यहां वे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

कुछ पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया
इसके बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुछ पुनर्निर्माण कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

2 of 6
नंदी की पूजा करते मोदी - फोटो : ANI
आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण किया
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। वह कुछ देर के लिए यहां ध्यान पर बैठे।
विज्ञापन

3 of 6
मोदी के दौरे पर कड़ी की गई थी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : ANI
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसके लिए ऋषिकेश से 15 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं।

4 of 6
परिक्रमा करते मोदी - फोटो : ANI
विश्व कल्याण की कामना की
प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम की परिक्रमा की और विश्व कल्याण की कामना की। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी धाम में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

करीब 15 मिनट तक प्रधानमंत्री ने की पूजा
करीब 15 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन

5 of 6
गर्भ गृह में पूजा करते मोदी - फोटो : ANI
गर्भ गृह में बाबा की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने 'जय बाबा केदार' के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की संस्कृति की व्यापकता का आलौकिक दृश्य है। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि मैं यहां जब भी आता हूं कण-कण से जुड़ जाता हूं। कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है।गोवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतिकात्मक स्वरूप और शॉल भेंट किया। पीएम के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का केदारनाथ पधारने पर हार्दिक स्वागत किया। कहा कि पीएम का हिमालय और उत्तराखंड से विशेष लगाव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें