पीएम के पहुंचने से पहले ही देहरादून मोदीमय नजर आया। सड़कों पर जगह-जगह कार्यकर्ता पीएम के स्वागत को खड़े नजर आए। वहीं, स्कूली छात्र और बच्चे भी दूर दूर से पहुंचे ।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी के स्वागत के लिए देहरादून में बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज मंगलवार को प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे। पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो करेंगे और फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे।
इससे पहले ही देहरादून मोदीमय नजर आया। सड़कों पर जगह-जगह कार्यकर्ता पीएम के स्वागत को खड़े नजर आए। वहीं, स्कूली छात्र और बच्चे भी दूर दूर से पहुंचे । कई बच्चे पीएम मोदी की तरह बनकर आए तो सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
पीएम के स्वागत के लिए टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान विभिन्न सांस्कृति प्रस्तुतियों के लिए कलाकार भी यहां पहुंचे। उन्होंने कई तरह के नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
3 of 6
पीएम के स्वागत के लिए लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें केि पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। 12:30 बजे पीएम मोदी जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे।
4 of 6
पीएम के स्वागत के लिए बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को आमजन को समर्पित करेंगे और मैदान से ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन गणेशपुर में कार्यक्रम स्थल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।