देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दूसरी बार केदारनाथ में पहुंच रहे हैं। केदारनाथ घाटी से प्रधानमंत्री मोदी का गहरा नाता है।
विज्ञापन
2 of 6
modi
- फोटो : amarujala
बुधवार से केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हो रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी धाम पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व वे 80 के दशक में इस क्षेत्र में आए थे और करीब डेढ़ माह तक यहां रहे थे। इस दौरान गरुड़चट्टी की एक गुफा में उन्होंने ध्यान किया था।
विज्ञापन
3 of 6
modi
- फोटो : amarujala
भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में ग्यारहवें केदारनाथ धाम के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले से ही लगाव रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले 80 के दशक में आपातकाल के दौरान मोदी ने डेढ़ माह तक मध्य हिमालय के इस उच्च क्षेत्र में रहकर साधना की थी।
4 of 6
modi in temple
- फोटो : twitter
केदारनाथ मंदिर से ढाई किमी पहले मंदाकिनी नदी के किनारे गरुड़चट्टी में एक गुफा में रहकर उन्होंने एकाग्रता व आत्मविश्वास के लिए साधना की थी। इस दौरान वे रोजाना मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना किया करते थे।
विज्ञापन
5 of 6
himalayan park
विकीपीडिया में भी जिक्र है कि मोदी ने उस दौर में दो साल तक हिमालय क्षेत्र कर भ्रमण किया था। इसके अलावा मोदी ने जून 2013 में आपदा से प्रभावित हुए केदारनाथ को गोद लेकर संवारने की इच्छा भी जाहिर की थी, तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह नहीं हो सका। बावजूद मोदी ने गुजरात से क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के कई ट्रक भेजे, जो मदद की मिसाल बने।
अब, वे प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार केदारनाथ पहुंच रहे हैं। आज जबकि राज्य में भी भाजपा की सरकार है, तब पीएम का यह दौरा कई मायनों में खास हो गया है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और क्षेत्र को नई सौगात दे सकते हैं। इससे पूर्व पूर्व 1980 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उसके बाद 1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह केदार यात्रा पर आए थे।