फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव के इस काम से आश्चर्य में पड़े मोदी, 10 लाइनों में जानें PM मोदी ने क्या कहा

Thu, 04 May 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
narendra modi
केदारनाथ दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरिद्वार में पतं‌जलि योगपीठ में रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि केदारनाथ के दर्शन करके मैं धन्य हुआ। 
 
विज्ञापन

2 of 10
pm modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरिद्वार पहुंचकर बाबा रामदेव ने मुझे सरप्राइज दिया। उन्होंने राष्ट्र ऋषि की उपाधि दी गई। 

 
विज्ञापन

3 of 10
pm modi
उन्होंने क‌हा कि मुझे बुलाया और मैं पहुंच गया। मेरा अपने पर उतना भरोसा नहीं है जितना मुझे देशवासियों की ताकत पर भरोसा है।

 

4 of 10
pm modi
संबोधन में पीएम ने कहा, मैं यहां पहली बार नहीं आया। मुझे बार-बार यहां आने का सौभाग्य मिलता रहा है। उन्होंने कहा, बालकृष्‍ण की जड़ीबूटी स्वास्‍थ्य के लिए काम आती है।

 
विज्ञापन

5 of 10
pm modi
कहा कि वहीं बाबा रामदेव की जड़ीबूटी संकल्प को दिशा देने के काम आती है। कहा कि आज योग को लेकर बड़ा बदलाव आया है। आप योग को कहीं भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 10
pm modi
कहा कि फुटपाथ से लेकर मंदिर में भी योग कर सकते हैं। इसी के फलस्वरूप 21 जून को हम योग दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रिसर्च सेंटर के उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला।

 
विज्ञापन

7 of 10
pm modi
कहा कि पतंजलि के माध्यम से बाबा रामदेव ने जो आंदोलन चलाया है, उसका महिमंडल न करते हुए उन्होंने लोगों को उन्हीं की भाषा और समझ के जरिए सिखायेंगे। वे उसी भाषा में आयुर्वेद को लेकर आएंगे और प्रेरणा देंगे।

 

8 of 10
pm modi
कहा कि मां गंगा किनारे मौजूद पतंजलि का ये रिसर्च सेंटर दुनिया के किसी भी आधुनिक रिसर्च सेंटर से कम नहीं है।

 

9 of 10
pm modi
उन्होंने आगे कहा, रिसर्च में पता लगा है कि हमारा आयुर्वेद इसलिए लोगों तक नहीं पहुंच पाता क्योंकि वह हमारे लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए सबसे पहले आवश्यकता है कि हमारे आयुर्वेद दवाईयों की पैकेजिंग अन्य दवाईयों की तरह कर दें तो अच्छा परिणाम निकलेगा।

 
विज्ञापन

10 of 10
pm modi
उन्होंने आगे कहा कि जितनी जिंदगियां डॉक्टर बचा लेते हैं, गरीबों को जितना दान आप करते हैं। उससे ज्यादा फल इसमें है अगर आप नदी को गंदगी से बचाएं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज की पीढ़ी स्वच्छता मुहिम में जुड़ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे आज अपने मां-पिता को कह रहे हैं मोदी दादा ने गंदगी करने से मना किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें