हरिद्वार में पितृ अमावस्या के मौके पर तर्पण के लिए बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी पहुंचे। कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस के पहरे के बीच स्नान, श्राद्ध और तर्पण की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पुलिस के सारे दावे फेल हो गए। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं।