फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, कहीं धरना-प्रदर्शन तो कहीं तले पकौड़े, तस्वीरें...

Thu, 17 Sep 2020 03:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहीं पर धरना प्रदर्शन किया तो कहीं पकौड़े तलकर विरोध जताया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी के विरोध में देहरादून में एनएसयूआई कार्यकताओं ने रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, युवा कांग्रेस के सदस्यों ने कांग्रेस भवन के सामने पीएम मोदी का पुतला दहन किया। वहीं, केंद्र व राज्य सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाकर नारेबाजी की।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। पीएम मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकताओं ने भगत सिंह चौक पर पकौड़े तले और चाय बनाकर विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नई टिहरी में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने अपनी डिग्री की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें