केदारनाथ में अब श्रद्घालुओं को वह रौनक नहीं दिख रही है। मौसम कहें या कुछ और लेकिन पहली बार ऐसा देखने को आया जब दोपहर बाद सिर्फ दो शिवभक्त ही धाम में दर्शन की लाइन में दिखे।
विज्ञापन
2 of 5
kedarnath
- फोटो : amarujala
रविवार को केदारनाथ में 387 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जो दो माह की यात्रा में अभी तक एक दिन में दर्शनार्थियों की सबसे कम संख्या है। सुबह से ही धाम में रिमझिम बारिश और सोनप्रयाग में हाईवे के बंद होने के कारण देर से शुरू हुई पैदल यात्रा का असर दर्शनार्थियों की संख्या पर भी देखने को मिला। धाम में पूरे दिन मंदिर में एक बार भी दर्शनों के लिए लाइन नहीं लगी। 10-15 की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आते रहे और पूजा-अर्चना व दर्शन कर लौटते रहे।
विज्ञापन
3 of 5
kedarnath
दोपहर एक बजे बाद तो यहां एक, दो शिव भक्त ही मंदिर में दिखाई दिए। इधर, पैदल मार्ग पर भी काफी कम आवाजाही रही। दर्शन कर लौटने वालों की तुलना में दर्शनों को जाने वालों की संख्या कम रही।
4 of 5
kedarnath
बीते 3 मई से शुरू हुई बाबा केदारनाथ की यात्रा में यह पहला मौका था, जब सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर पैदल मार्ग और केदारनाथ में गिनती के श्रद्धालु नजर आए। विदित हो कि इस वर्ष बाबा केदार की यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
3 may pm modi visit in kedarnath
- फोटो : amarujala
वर्ष 2012 के बाद यह पहला मौका है, जब डेढ़ माह में ही धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 3 लाख को पार कर गई थी। लेकिन बीते एक पखवाड़े से यात्रा में काफी कमी आई है।