फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा केदार के धाम में नहीं दिखी रौनक, दोपहर बाद दिखे सिर्फ दो शिवभक्त

Mon, 03 Jul 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath - फोटो : amarujala
केदारनाथ में अब श्रद्घालुओं को वह रौनक नहीं दिख रही है। मौसम कहें या कुछ और लेकिन पहली बार ऐसा देखने को आया जब दोपहर बाद सिर्फ दो शिवभक्त ही धाम में दर्शन की लाइन में दिखे।  
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath - फोटो : amarujala
रविवार को केदारनाथ में 387 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जो दो माह की यात्रा में अभी तक एक दिन में दर्शनार्थियों की सबसे कम संख्या है। सुबह से ही धाम में रिमझिम बारिश और सोनप्रयाग में हाईवे के बंद होने के कारण देर से शुरू हुई पैदल यात्रा का असर दर्शनार्थियों की संख्या पर भी देखने को मिला। धाम में पूरे दिन मंदिर में एक बार भी दर्शनों के लिए लाइन नहीं लगी। 10-15 की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आते रहे और पूजा-अर्चना व दर्शन कर लौटते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
दोपहर एक बजे बाद तो यहां एक, दो शिव भक्त ही मंदिर में दिखाई दिए। इधर, पैदल मार्ग पर भी काफी कम आवाजाही रही। दर्शन कर लौटने वालों की तुलना में दर्शनों को जाने वालों की संख्या कम रही।

4 of 5
kedarnath
बीते 3 मई से शुरू हुई बाबा केदारनाथ की यात्रा में यह पहला मौका था, जब सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर पैदल मार्ग और केदारनाथ में गिनती के श्रद्धालु नजर आए। विदित हो कि इस वर्ष बाबा केदार की यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
3 may pm modi visit in kedarnath - फोटो : amarujala
वर्ष 2012 के बाद यह पहला मौका है, जब डेढ़ माह में ही धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 3 लाख को पार कर गई थी। लेकिन बीते एक पखवाड़े से यात्रा में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें