बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन आ रही गिरावट को देखते हुए मंदिर समिति ने मंदिर में दर्शन शुरू कराने का समय एक घंटा देरी से कर दिया है। श्रद्धालु प्रात: छह बजे से बाबा केदार के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना कर पाएंगे। समिति के इस फैसले पर देश के विभिन्न प्रांतों से आ रहे श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
badrinath
- फोटो : amarujala
वहीं मानसून से पहले ही बारिश से घबराकर तीर्थयात्री उत्तराखंड आने से कतरा रहे हैं। हालत ये है कि पूरा जून का महीना यात्रियों से भरा रहने वाला बदरीनाथ और केदारनाथ अब सूना-सूना लगने लगा है। बदरीनाथ धाम में सोमवार को 2956 तीर्थयात्रियों ने बदरी विशाल के दर्शन किए। अभी तक 572672 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। मौसम के अलर्ट के बाद बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रा शुरु होने से अब तक तीर्थयात्रियों की सबसे कम संख्या है।
विज्ञापन
3 of 6
badrinath highway
हालांकि बदरीनाथ धाम में 19 जून को मौसम सामान्य रहा। बता दें कि मानसून विभाग ने 20 जून के बाद उत्तराखंड में मानसून आने की बात कही है।
4 of 6
rishikesh
- फोटो : amarujala
ये तस्वीर है चार धाम यात्रा में सबसे पहले पड़ाव ऋषिकेश की। बारिश के चलते वाहन पानी में दबने लगी हैं।