इन दिनों पौड़ी की वादियों में विख्यात सिने अभिनेता टीनू आनंद समेत कई कलाकार जुटे हुए हैं। ये सभी कलाकार टेली सीरियल अपना-पराया की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे हैं। सीरियल के प्रोड्यूसर मदन सिंह रावत ने बताया यह हिंदी धारावाहिक उत्तराखंड संस्कृति की पृष्ठभूमि पर बनाया जा रहा है। शूटिंग के पहले दिन नायिका के पिता की भूमिका निभा रहे टीनू आनंद, नायिका भावना बड़थ्वाल आदि कलाकारों ने कई शॉट दिए। केदारनाथ मंदिर समेत उत्तराखंड के कई स्थानों पर सीरियल की शूटिंग की जाएगी।