फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिकअप कल्पगंगा नदी में गिरी, तीन यात्री नदी में बहे, पांच घायल

Thu, 26 Jul 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
accident
हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक यूटीलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर कल्पगंगा में समा गया। दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोग लापता हो गए और पांच घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
accident
दुर्घटना के बाद आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने कल्पगंगा में लापता लोगों की खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन

3 of 6
accident
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे उर्गम घाटी के अरोसी गांव के ग्रामीण सब्जी को बिक्री के लिए बाजार ला रहे थे। हेलंग से करीब दो किलोमीटर दूर बिजली पावर हाउस के समीप क्षेत्र के ग्रामीण यूटीलिटी वाहन में सवार हुए। वाहन थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब बीस मीटर नीचे कल्पगंगा में समा गया।

 

4 of 6
accident
दुर्घटना में वाहन में सवार सतेश्वरी देवी (35) पत्नी गुदाल सिंह, अंजनी देवी (38) पत्नी वीरेंद्र सिंह और सुभाष (35) पुत्र बचन सिंह लापता हो गए, जबकि उमा देवी पत्नी भरत सिंह, सावित्री देवी पत्नी धर्म सिंह, नंदा सिंह पुत्र नैन सिंह, हर्षवर्द्धन सिंह पुत्र मेहरबान सिंह, दुर्गा देवी पत्नी गुड़वीर सिंह, सभी निवासी ग्राम-अरोसी (चमोली) घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
accident
दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट मौके पर पहुंची। आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने लापता लोगों की खोज में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंच कर हेलंग-उर्गम सड़क पर वाहन दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीणों का हालचाल पूछा। विधायक दुर्घटनास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा और अस्पताल के अधीक्षक डा. शैलेंद्र कुमार को घायलों के उपचार में कोई लापरवाही न करने के निर्देश दिए।

दुर्घटना में वाहन चालक त्रिलोक सिंह पुत्र पान सिंह निवासी अरोसी गांव (चमोली) की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटना हुई, वहां सड़क भी आपदा से बदहाल है। यहां शीघ्र सुधारीकरण कार्य शुरू करवाया जाएगा। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।  
- स्वाती एस भदौरिया, डीएम, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें