फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

Thu, 25 Feb 2016 03:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
उत्तराखंड के हल्द्वानी में गौलापार स्टेडियम में वर्ल्ड रेसलिंग के पहले भारतीय संस्करण द ग्रेट खली रिटर्न्स का आगाज हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

2 of 12
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने व‌ित्त मंत्री के साथ गौलापार स्टेड‌ियम में हजारों दर्शकों के बीच शो का उद्घाटन क‌िया।
विज्ञापन

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

3 of 12
द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग के तहत देर रात 10 बजे तक तीन मुकाबले खेले जा चुके थे। इनमें से पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन गैब्रियल ने अमेरिका के ब्रियन केज को पराजित किया।

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

4 of 12
दूसरे में भारत के दिनेश और आस्ट्रिया के क्रिस रैबर ने भारत के पंकज और प्रंजय की जोड़ी को हराकर टैग चैंपियनशिप जीती। जबकि तीसरे मुकाबले में भारत के हरमन सिंह ने मैक्सिको के हर्नानडेज को रिंग से बाहर फेंककर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

5 of 12
द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग प्रतियोगिता को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रात करीब 8:30 बजे पहला मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

6 of 12
पहली बार खुले स्टेडियम में अपनी आंखों के सामने मैच होते देख दर्शक काफी रोमांचित थे। भारी शोरगुल और तालियों के बीच मैच काफी रोमांचक भी चरम पर पहुंचता रहा।
विज्ञापन

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

7 of 12
द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। तीसरे मैच में भारत के हरमन सिंह ने मैक्सिको के हर्नानडेज के साथ फाइट की। इस दौरान हर बार हरमन सिंह हर्नानडेज पर भारी पड़ते रहे।

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

8 of 12
अंत में हरमन ने हर्नानडेज को उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया। हर्नानडेज रिंग के बाहर गिरने के बाद फिर दोबारा लड़ने के लिए उठ नहीं पाए। रेफरी ने हरमन को विजयी घोषित कर दिया। लेक‌िन तभी कुछ ऐसा कुछ हुआ क‌ि र‌िंग में सन्नाटा छा गया।

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

9 of 12
रिंग में जब हरमन अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, इसी बीच हर्नानडेज के साथी अमेरिका के माइक नॉक्स और कनाडा के ब्रॉडी स्टील रिंग में घुस आए। उन्होंने जीत का जश्न मना रहे हरमन को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद ब्रॉडी स्टील ने माइक हाथ में लेकर खली को चुनौती दी कि ‘मैं आ गया हूं। कहां है खली। हिम्मत है तो आकर मुझसे लड़। खली ने भी चुनौती स्वीकार कर ली।

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

10 of 12
खली से लड़ने के लिए माइक नॉक्स, ब्रॉडी स्टील और अपोलो भी मैदान में उतर गए। शुरुआत में खली तीनों पर भारी पड़ रहे थे। इसी बीच, ब्रॉडी स्टील कहीं से एक कुर्सी लेकर रिंग पर उतर गए और खली पर प्रहार कर दिया।

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

11 of 12
ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने खली पर ताबड़तोड़ कुर्सी और लात से प्रहार कर दिया। खली रिंग में चित्त हो गए, लेकिन ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने खली पर प्रहार जारी रखा।
विज्ञापन

'द ग्रेट खली रिटर्न्स' का महाआगाज, देखिए महाबलियों की भिड़ंत

12 of 12
इस पर खली की एकेडमी के रेसलर दौड़कर मौके पर पहुंचे। खली के सिर, सीने, गर्दन, पीठ और पर चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें