फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

Wed, 24 Feb 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 15
बुधवार को शाम चार बजे से शुरू हो रहे द ग्रेट खली के मेगा शो में विदेश के 14 रेसलर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा खली की एकेडमी के 30 रेसलर भी शो का हिस्सा बनने के लिए हल्द्वानी पहुंच चुके हैं। करीब 18 हजार लोग इस मेगा शो के गवाह बनेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

2 of 15
‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज का खली मेगा शो बुधवार को हल्द्वानी में गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

3 of 15
इस शो का आयोजन सीएम फॉर यूथ और आईबीएस कंपनी मिलकर कर रही हैं। शो के लिए सभी रेसलरों ने कमर कस ली है।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

4 of 15
ब्रूडी स्टील ने तो खली को डेथ वारंट भी भेज दिया है और खली को तैयार रहने की चुनौती दी है। खली ने भी चुनौती को एक्सेप्ट करते हुए अपना डेथ वारंट साइन कर लिया है।
विज्ञापन

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

5 of 15
शो में सीएम समेत कैबिनेट मंत्री समेत अधिकांश विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी आयोजन में बुलाया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

6 of 15
शो के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस कर ली है। गौला पुल से ही पुलिस ने बैरियर बनाए हैं। दर्शकों को चार जगह से सुरक्षा जांच के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। पहले बेरिकेडिंग में एल्कोहाल की जांच की गई।
विज्ञापन

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

7 of 15
दोपहर चार बजे दर्शक स्टेडियम में प्रवेश कर सके। साढ़े चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। इसके बाद छह बजे सीएम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

8 of 15
स्टेडियम में पांच 15 गुना 10 की एलईडी लाइट लगाई गई हैं ताकि जनरल सीट पर बैठने वाले दर्शक भी रेसलिंग का लुत्फ उठा सके।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

9 of 15
बुधवार को शाम साढ़े छह बजे से रेसलिंग शुरू होगी।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

10 of 15
इधर देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में चार दिन बाद 28 फरवरी को होने वाले रेसलिंग शो की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंगलवार को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने डीएम और एसएसपी के साथ 28 फरवरी को होने जा रहे रेसलिंग शो के लिए एमपी स्पोर्ट्स कालेज परिसर स्थित स्टेडियम का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि संबंधित अधिकारी समय से पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर लें।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

11 of 15
‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज का खली मेगा शो हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। इस शो का आयोजन सीएम फॉर यूथ और आईबीएस कंपनी मिलकर कर रही हैं। शो में सीएम समेत कैबिनेट मंत्री समेत अधिकांश विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी न्योता भेजा गया है।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

12 of 15
इधर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने एमपी स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में होने जा रहे रेसलिंग शो की तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से चाक चौबंद कर ली जाएं। मंत्री ने खासतौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग और बैरिकेटिंग व्यवस्था के साथ रूट मैप तैयार करें।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

13 of 15
उन्होंने कहा कि वाहनों की निकासी थानों रोड से की जाय ताकि जाम की स्थिति न बने। इस दौरान एसपी सिटी अजय सिंह, एस.पी यातायात धीरेंद्र गुंज्याल, एसडीएम सदर अरविंद कुमार पांडेय, प्रोजेक्ट निदेशक जय सिंह पटेल, चीफ  मैनेजर राजीव गांधी सोसायटी नीरज गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर दीप नारायण बिष्ट, एमपी स्पोर्ट्स कालेज प्रिंसिपल राजेश ममगाईं, थानाध्यक्ष रायपुर ओमवीर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

14 of 15
विदेशी रेसलरों में यूनाईटेड स्टेट के रोफल सोबान, लिओवन के चीर स्टोफ, जोसेफ यूनाईटेड स्टेट के टीमोथी, यूनाईटेड स्टेटा के ब्रेन क्रिस्टोफट, मिचवल स्वान, कनाडा के स्वान मिचवल, साउथ अफ्रीका के फिलिप पाउल, कनाड़ा के चेल्सी ग्रीन, यूएसए के एंथनी, केटिल सारनेल, कनाडा के युवराज सिंह, पीटर लारेंस, यूएसए से जर्मन मैनल, जास्टिस ब्रान, मारी संथना मौजूद हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें, खली का मेगा शो के लिए देवभूमि पहुंचे दुनियाभर के सूरमा

15 of 15
हल्‍द्वानी में बुधवार के हो रहे इस शो का आयोजन सीएम फॉर यूथ और आईबीएस कंपनी मिलकर कर रही हैं। शो के लिए सभी रेसलरों ने कमर कस ली है। ब्रूडी स्टील ने तो खली को डेथ वारंट भी भेज दिया है और खली को तैयार रहने की चुनौती दी है। खली ने भी चुनौती को एक्सेप्ट करते हुए अपना डेथ वारंट साइन कर लिया है। शो में सीएम समेत कैबिनेट मंत्री समेत अधिकांश विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भी आयोजन में बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें