रविवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश की वजह से राजधानी में कई जगह भारी नुकसान हुआ। कई जगहों पर पेड़ गिरने से लंबा जाम भी लगा रहा। मोहकमपुर में हरिद्वार रोड पर दो बड़े पेड़ गिरने से हाईवे काफी देर तक जाम रहा।
विज्ञापन
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी
2 of 10
photos of thunderstorm in dehradun
- फोटो : amar ujala
दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी से शहर की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। रेसकोर्स में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। बाद में वन विभाग की टीम ने पेड़ हटाया तो जाम खुल पाया। ईसी रोड पर सूचना विभाग के कार्यालय के बाहर भी पेड़ गिरने से जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी
3 of 10
photos of thunderstorm in dehradun
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया तो जाम खुल पाया। इंदर रोड पर एक मकान के ऊपर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। रायपुर में पेड़ गिरने से काफी देर यातायात बाधित रहा।
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी
4 of 10
photos of thunderstorm in dehradun
प्रेमनगर में दीवार गिरने से एक वृद्धा घायल हो गई। कैंट क्षेत्र में सिनर्जी अस्पताल के पास पेड़ गिरने से कुछ देर जाम लगा रहा। फायर ब्रिगेड ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी
5 of 10
photos of thunderstorm in dehradun
मोहकमपुर के पास हाईवे पर दो बड़े पेड़ गिर गए। लंबा जाम लग गया। मौके पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। देर रात जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी
6 of 10
photos of thunderstorm in dehradun
इसके अलावा डालनवाला में हिमानी गैस एजेंसी के पास टिनशेड गिरने से अफरा तफरी मच गई। कई और जगहों पर भी आंधी से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी
7 of 10
photos of thunderstorm in dehradun
तेज आंधी की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में बत्ती गुल हो गई। कालीदास रोड के पास 33 केवी फीडर के पास पेड़ गिरने से नुकसान पहुंचा है जबकि ईसी रोड पर 11 केवी फीडर और माता मंदिर रोड पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुआ।
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी
8 of 10
photos of thunderstorm in dehradun
किशननगर, कैंट क्षेत्र, जीएमएस रोड, चकराता रोड, चुक्खुवाला, डालनवाला, मोहब्बेवाला, क्लेमेंटटाउन और पटेलनगर के कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली न आने से लोग परेशान रहे। विद्युत विभाग के कर्मचारी रातभर लाइन ठीक करने में जुटे रहे।
देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी