फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हिमाचल में हुए बस हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, 45 जिंदगियां निगल गई नदी

Thu, 20 Apr 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
1 of 5
accident
देहरादून जिले के चकराता से त्यूनी जा रही बस हिमाचल के चौपाल क्षेत्र में भीषण हादसे का शिकार हो गई और चारों और लाशों का मरघट बिछ गया। तस्वीरों में देखें दर्दनाक मंजर...

2 of 5
accident
हिमाचल के चौपाल क्षेत्र के गुम्मा में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। यहां एक प्राइवेट बस के पहाड़ी से 800 मीटर नीचे टौंस नदी में गिरने से 45 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
 

3 of 5
accident
हादसे की सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतक व घायलों के मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। सीएम रावत ने मृतकों के आश्रितों को एक लाख और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने के निर्देश ‌दिए हैं।
 

4 of 5
Nerwa accident
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार उत्तराखंड की जैन ट्रेवल बस (यूके 16टी ए0045) में 55 से ज्यादा लोग लोग सवार थे जिनमें से ज्यादातर की मौत हो गई है।


 
विज्ञापन

5 of 5
Nerwa accident
ताजा सूचना के अनुसार पुलिस ने अब तक नदी से 45 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल बताए जा रहे हैं। सड़क से नदी में गिरी बस तक पहुंचने के लिए स्‍थानीय लोगों और पुलिस को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Next
AU ऐप में पढ़ें