फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने 'आशियाना' में पहली बार पहुंचे महामहिम, देखिए अंदर की तस्वीरें

Wed, 28 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
president pranab mukherjee in dehradun
मंगलवार को दोपहर दो बजे के करीब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनकी अगवानी राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत, डीजीपी एमए गणपति, डीएम रविनाथ रामन, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने की।
विज्ञापन

2 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
पुष्प गुच्छ देने की औपचारिकता पूरी करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला राजपुर रोड स्थित आशियाना पहुंचा। यहां उन्होंने निम्न आय वर्ग के लिए बनाए जा रहे सैंपल फ्लैट का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने रेनोवेशन के बाद तैयार किए गए आशियाना बंगले का विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

3 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
कंपनी के लोगों ने उन्हें पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। गौरतलब है कि 27 से 29 सितंबर के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति इसी भवन में निवास करेंगे। गौरतलब है कि कई वर्षों से राष्ट्रपति आशियाना प्रयोग में नहीं लाए जाने के कारण जीर्णशीर्ण हालात में था।

4 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
यहां दीवारों में दरार आ गई थी और छतों से पानी टपकने लगा था। इसके अलावा लॉन में बड़ी-बड़ी झाड़ियां और खरपतवार उग आए थे। इधर करीब एक माह पूर्व इस बंगले का रेनोवेशन कार्य आरंभ किया गया था।
विज्ञापन

5 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
राष्ट्रपति आशियाना में महामहिम ने पौधा भी रोपा। अधिशासी अभियंता आरएम निरंजन ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बंगले को फिर से नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 11
president pranab mukherjee in dehradun
इस बार सीबीआरआई रुड़की की मदद से इसे भूकंपरोधी बनाया गया है। इसके अलावा बंद बरामदों को खोला गया है।
विज्ञापन

7 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
छतों और दीवारों को दुरुस्त करने के अलावा पूरे बंगले की पुताई की गई है।

8 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
बाद में राज्यपाल केके पाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पर्यावरणविद् अनिल जोशी समेत अन्य प्रमुख व्यक्तियों से विधिवत मुलाकात और चर्चा की।

9 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
बुधवार की सुबह राष्ट्रपति केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। इसी क्रम में रात आठ बजे उन्होंने राजभवन में शहर के प्रमुख लोगों के साथ रात्रि भोज किया।

10 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा, कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, मेयर विनोद चमोली, चीफ सेकेट्री शत्रुघ्न सिंह, आईएमए कमांडेंट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

11 of 11
president pranab mukherjee in dehradun - फोटो : AmarUjala
राजभवन में भोज में शामिल होने के लिए पहुंचने पर राष्ट्रपति का राज्यपाल केके पॉल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें