शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश के कारण शनिवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मलबा आने का सिलसिला जारी है।
सड़क पर मलबा आने से बुरा हाल हो गया है। तस्वीरें देखकर आप हालात का खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
badrinath highway
कुछ स्थानों में पुश्ते ढहने से सड़क संकरी हो गई है। मरीन ड्राइव में राजमार्ग खबर लिखे जाने तक अवरुद्ध था। बदरीनाथ हाईवे के बाधित होने पर वाहनों को देवप्रयाग-गजा-चाका मोटर मार्ग से ऋषिकेश भेजा गया। हाईवे के अवरुद्ध होने पर दूध, सब्जी व अखबार सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप हो गई। यात्रा के वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन
3 of 6
badrinath highway
शुक्रवार रात्रि भारी बारिश से मालाखुंटी (मरीन ड्राइव), कौडिय़ाला, सौड़पानी, तोताघाटी, एनएचपीसी भरपूर और मूल्यांगाव के पास बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से भारी-भरकम मलबा आ गया। इससे जगह-जगह वाहन फंस गए।
4 of 6
badrinath highway
लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने विभिन्न स्थानों पर मलबा हटाने के लिए मशीन लगाई हुई है। लेकिन बारिश से लगातार मलबा आ रहा है। जिससे काम करने में दिक्कत हो रही है। मूल्यागांव में मार्ग अपराह्न 11.30 बजे तक खोल लिया गया था। इसके बाद श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहे वाहनों को गजा-चाका मोटर मार्ग से भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 6
badrinath highway
देहरादून जा रहे सुनील सिस्वाल ने बताया कि मूल्यगांव में लोनिवि ने सुबह सवा सात बजे मलबा हटाकर रोड खोल दी थी। लेकिन इससे 100 मीटर आगे भी मलबा आया हुआ था। जिसको खोलने के लिए मशीन लगी हुई थी। वह सड़क की हालात देखकर वह श्रीनगर वापस लौट गए।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में मरीन ड्राइव में ही राजमार्ग बंद है। मलबा हटाया जा रहा है। कुछ स्थानों में दोबारा मलबा आया था, उसको तत्काल हटा दिया गया था। देर शाम तक हाईवे पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।