फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से फोन पर आखिरी बार हुईं बातें याद कर रो पड़े पिता, पढ़कर आप भी आंसू नहीं रोक पाएंगे

Sat, 05 Aug 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
kamlesh
आतंक‌ियों से मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल कमलेश पांडे ने बुधवार रात को ही फोन पर प‌िता से ढेर सारी बातें की थी। उनकी ये बातें आपकी आंखों में भी आंसू ला देंगी।
विज्ञापन

2 of 7
kamlesh
मेजर कमलेश के पिता भुवन चंद पांडे ने बताया क‌ि बेटे ने मोबाइल फोन पर रात को बात की थी। उन्होंने बताया कि आतंकियों के खिलाफ एक जरूरी ऑपरेशन चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
kamlesh
उन्हें भी इस ऑपरेशन में जाने का अवसर म‌िला है। वह ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं और बाद में बात करेंगे। इतना कहते ही प‌िता फफक कर रो पड़े और रुंधे गले से बस इतना ही बोल पाए। 

4 of 7
kamlesh
कहा कमलेश का तो दुबारा फोन नहीं आया, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सेना के एक अधिकारी की कॉल ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। सैन्य अधिकारी ने बताया कि उनका बेटा शोपियां घाटी में आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
kamlesh
मेजर कमलेश पांडे के शहीद होने की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव दुगोली में मातम छा गया और सभी रिश्तेदार हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।इस मनहूस खबर से सदमे में आए पिता के हाथ से मोबाइल गिर पड़ा।
विज्ञापन

6 of 7
kamlesh
​उनके छोटे बेटे धीरज पांडे ने सैन्य अधिकारी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। मेजर के छोटे भाई धीरज पांडे मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 9 इंफ्रेंटी बटालियन में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kamlesh
मेजर कमलेश पांडे ने तीन साल पहले हल्द्वानी के कांतिपुरम हिम्मतपुर तल्ला में मकान बनवाया था।  शहादत की सूचना मिलने के बाद दोपहर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेवानिवृत्त) बीएस रौतेला सहित कई लोग पिता को ढाढ़स बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें