फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: करवाचौथ की खरीदारी से चहका बाजार, सुहागिनों ने रचाई साजन के नाम की मेहंदी

Sun, 08 Oct 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
karva
पति की लंबी उम्र और कुशलता के लिए रखा जाने वाला व्रत करवाचौथ रविवार को मनाया जाएगा। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने देर रात तक पलटन बाजार समेत शहर के अन्य बाजारों में खरीदारी की। पार्लरों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। वहीं, ज्वेलरी और रंग-बिरंगी साड़ियों की भी महिलाओं ने खूब खरीदारी की।




 
विज्ञापन

2 of 6
karva
सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवाचौथ के लिए शनिवार को शहर के तमाम बाजार गुलजार नजर आए। रंग-बिरंगी चूड़ियों और सोलह श्रृंगार के सामान ने महिलाओं को खूब आकर्षित किया। महिलाओं ने श्रृंगार का सामान, कपड़े और उपहार के साथ पूजा के लिए दीपक व करवा की खरीदारी की। व्रत पर नई साड़ी पहनने की परंपरा के कारण ज्यादा सुहागिनों ने नई साड़ी और ऐससरीज खरीदी। कई स्थानों पर करवाचौथ की खरीददारी के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।


 
विज्ञापन

3 of 6
karva
महिलाओं के शृंगार में चार चांद लगाने वाली चूड़ियां की भी महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। महिलाओं  ने बाजार में उपलब्ध अलग-अलग किस्म व डिजाइनों में चूड़ियों की खूब पसंद की। महिलाओं की पहली पसंद जयपुर और फिरोजाबाद से आई चूड़ियां बनी।

 

4 of 6
Karva Chauth
चूड़ी विक्रेता मनोज जायसवाल ने बताया कि बाजार में पचास रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की चूड़ियों की खरीददारी महिलाओं ने की। विशेषकर फिरोजाबाद और जयपुर की ब्रास कंगन जो नग और नक्कासी के लिए प्रसिद्ध हैं, काफी पसंद किए गए। यह दो सौ से पांच सौ रुपये तक बिके । वहीं, लड़कियों ने   20 से 50 रुपये तक की दिल्ली की मेटल सेट, हैदराबादी चूड़ियों खरीदी। इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी खूब पसंद की गई ।

 
विज्ञापन

5 of 6
Karva Chauth
करवाचौथ पर मेंहदी लगाने के लिए देर रात तक बाजारों में मेंहदी कलाकारों के पास महिलाओं की भीड़ लगी रही। एस के मेहंदी आर्ट के कलाकार राहुल ने बताया कि इस बार ज्यादा महिलाओं ने भरा हुआ हाथ ज्यादा लगाया है। वहीं नव विवाहित महिलाओं ने दो हजार की ब्राइडल मेंहदी लगवाई। राजपुर रोड स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालक गीता सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिये करवा चौथ  स्पेशल पैकेज दिया गए थे। जिसे शनिवार को पार्लर में भीड़ रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karva
इस बार बाजार में पारंपरिक सामान को आधुनिक रूप देकर नया बनाने की कोशिश की गई थी। जिसके परिणाम सरूप महिलाओं ने डिजाइनर कारवों की खूब खरीददारी क ी। बाजार में पीतल, तांबे, मिट्टी के करवे को वेलवेट के ऊपर रंग-बिरंगे नग और सुनहरी लेस से डिजाइन वाले कारवें खूब बीके। इस बार महिलाओं ने करवे के साथ दीया, थाल, चलनी सब डिजाइनर खरीदे। मिट्टी के करवों, डिजाइनर करवों की भारी खरीददारी हुई।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें