फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक 'पत्थर' ने लील ली तीन जिंदगियां, ये रही हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 12 Jul 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
accident
मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक पत्‍थर ने तीन ज‌िंदग‌ियां लील ली। हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देखकर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी...
विज्ञापन

2 of 6
accident
मसूरी थाना क्षेत्र में एलकेडी रोड चील ढांग के पास मंगलवार को पिकअप के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर की चपेट में आने से पिकअप गहरी खाई में गिर गई। पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
accident
कैंट थाना पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर मृतकों और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक करीब सवा आठ बजे सिटी कंट्रोल रूम को चील ढांग के पास कीमाड़ी गांव से आगे पिकअप संख्या यूके 07 सीबी 1649 खाई में गिरने की सूचना मिली। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। 

4 of 6
accident
थानाध्यक्ष के मुताबिक पिकअप के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर गया था। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और खाई में समा गई। पिकअप में चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू कर दो घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

5 of 6
accident
इलाज के दौरान अस्पताल में तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में चालक मनोज (36) पुत्र तिलन सिंह विक्रम सिंह (27) पुत्र तिलक सिंह की मौके पर मौत हुई। सुरेश पाल (36) पुत्र मदन सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायल सुखपाल सिंह (30) पुत्र स्व. रतन सिंह को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसा - फोटो : अमर उजाला
पिकअप में सवार मृतक और घायल रिखोली गांव, पोस्ट. हाथी पांव, थाना मसूरी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक बारिश के चलते घटना स्थल के पास करीब 15 मीटर रोड पूरी तरह से टूट कर खाई में समा गई है। उधर, मसूरी विधायक गणेश जोशी सूचना पर घटनास्थल पहुंचे और घायल सुखपाल को अस्पताल भेजा। विधायक ने मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना दी और सहायता का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें