देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित हो रहे दो दिवसीय 'नो योर आर्मी मेले' में भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास और ताकत का सुंदर प्रदर्शन किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
army mela
वीर सैनिकों ने गतका मार्शल आर्ट और युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। सेना के बैंड ने सुंदर देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
3 of 8
army mela
शनिवार सुबह जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एससी मोहंती ने कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सैनिकों ने विभिन्न साहसिक करतब दिखाए। उन्होंने दुश्मन पर हमले के जरिये वीरता का प्रदर्शन किया। इसके बाद सिख लाइट इंफैंट्री के जवानों ने गतका मार्शल आर्ट दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
4 of 8
army mela
आंख पर कपड़ा बांधकर सैनिकों के शरीर पर रखे केले को तलवार से काटने और नारियल को फोड़ने का करतब दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके बाद सेना के बैंड ने अपनी मनमोहक धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर देशभक्ति के गीतों की धुने बजाकर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
5 of 8
army mela
इसके बाद अलग-अलग आर्मी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ‘आरंभ है प्रचंड’ समेत पंजाबी गीतों पर उनके नृत्य को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
6 of 8
army mela
मेले में भारतीय सेना के हथियारों, टैंक, मूवेबल हॉस्पिटल और अन्य साजो-सामान का प्रदर्शन भी किया गया। सैनिकों ने मौजूद लोगों को हथियारों व अन्य साजो-सामान के संबंध में जानकारी दी। युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती और अवसरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
7 of 8
army mela
इस मौके पर तमाम संस्थानों ने शहीदों के बच्चों को सहयोग देने का ऐलान किया। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, शिवालिक इंस्टीट्यूट और तुलाज इंस्टीट्यूट शहीदों के दो-दो बच्चों की बीटेक की पढ़ाई का खर्चा वहन करेंगे। अविरल क्लासेस में दो बच्चों को आईआईटी और नीट की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। डॉल्फिन इंस्टीट्यूट पांच बच्चों के किसी भी पाठ्यक्रम का पूरा खर्च वहन करेगा। इस अवसर पर तुलाज इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुनील जैन, अविरल क्लासेज के डायरेक्टर डीके मिश्रा, ग्राफिक एरा विवि के डा. एमपी सिंह और शिवालिक इंस्टीट्यूट के डा. विशाल गुप्ता भी मौजूद रहे।
मेले में युवाओं के साथ ही बच्चों के लिए भी बहुत कुछ है। सेना में चर्खी, मिकी माउस, कार राइड, झूले का बच्चों ने जमकर लुत्फ लिया। साथ ही फूड कोर्ट पर तमाम तरह के फास्ट फूड का स्वाद भी लिया। लोगों ने सेना के हथियारों, टैंक और ट्रक के साथ फोटो भी खिंचवाए। स्टॉल में भी लोगों की भीड़ रही।