फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ बस दुर्घटना: रुला देंगी हादसे की हकीकत बयां करती ये दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 22 Jul 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
1 of 10
accident
भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर लौट रहे औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के श्रद्धालुओं की बस कर्णप्रयाग में दुर्घटना का श‌िकार हो गई। हादसे में दो मह‌िलाओं की मौत हो गई। जबक‌ि 34 श्रद्घालु बुरी तरह घायल हो गए। देख‌िए दर्दनाक तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
accident
बदरीनाथ हाईवे पर यह बस नगर क्षेत्र के राजनगर के पास सड़क से 100 फीट नीचे खेत में पलट गई। इससे दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 34 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 10
accident
इनमें गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को गौचर से हेलीकॉप्टर की मदद से हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट भेजा गया, जबकि पांच अन्य को एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। सभी यात्री महाराष्ट्र प्रदेश के औरंगाबाद जिले के हैं। 

4 of 10
accident
शुक्रवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे बदरीनाथ से आ रही रूपकुंड ट्रेवल्स कंपनी की बस बदरीनाथ हाईवे पर उमा-महेश्वर आश्रम और एफएलटू के बीच अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खेत में पलट गई। पास में काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी। 
विज्ञापन

5 of 10
accident
सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दो महिला श्रद्धालुओं ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 10
accident
घायल यात्री काका साहेब ने बताया कि यात्रियों का दल 12 जुलाई को औरंगाबाद से निकला था और शुक्रवार को बदरीनाथ के दर्शन कर केदारनाथ जा रहा था।
विज्ञापन

7 of 10
accident
बस दुर्घटना में प्रशासन मुस्तैद दिखा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार विपिन पंत, सीओ मिथिलेश कुुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष एसडी जमलोकी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन एनडीआरएफ के जवान करीब एक घंटे देरी से पहुंचे। 

8 of 10
accident
अस्पताल में भी डा. राजीव शर्मा के नेतृत्व में डा. मनोज मिश्रा, डा. हरीश थपलियाल, डा. वीपी पुरोहित, फार्मेसिस्ट सीएस नौटियाल और संजय कुमार ने पूरी टीम के साथ घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बाद में एसपी तृप्ति भट्ट, डीएम आशीष जोशी, एडीएम ईला गिरि ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

9 of 10
accident
थराली के विधायक मगन लाल शाह ने इस दौरान मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए शासन से दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कर गंभीर घायलों को देहरादून भिजवाया। 
विज्ञापन

10 of 10
accident
रूपकुंड ट्रेवल्स कंपनी के रोटेशन कार्यालय में हादसे वाली बस में सवार यात्रियों का पंजीकरण ही नहीं था। शिनाख्त न होने पर जब कंपनी के हरिद्वार स्थित कार्यालय से संपर्क किया गया तो कंपनी के रोटेशन इंचार्ज पुरुषोत्तम गौड़ बस में सवार केवल दो यात्रियों के ही नाम बता पाए। गौड़ ने बताया कि बस बिना यात्रियों का पंजीकरण कराए ही चल दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें