दून में सेना की भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवाओं के दून पहुंचने से ट्रेनों और बसों में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। युवाओं की भीड़ के चलते खासकर महिलाएं और बच्चे परेशान रहे। वहीं ट्रेफिक भी जाम रहा। इसके साथ ही युवाओं को फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
army
दून में भर्ती के लिए रविवार से युवाओं के दून में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को इससे रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी में भारी भीड़ रही। ट्रेन और बसों में भर्ती के लिए आए युवा लटकते देखे गए। वही पहले से सीट आरक्षित करने वाले लोगों को इससे परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बजे दून-काठगोदाम के लिए चलने वाली ट्रेन में एक महिला को सीट आरक्षित होने के बावजूद सीट नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
3 of 6
army
अपने छोटे बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन में महिला को काफी परेशानी उठानी पड़ी। महिला मामले की शिकायत के लिए पुलिस के पास पहुंची, लेकिन भारी भीड़ होने से वापस ट्रेन में नहीं बैठ पायी। वही अन्य यात्री भी पूरे दिन परेशान रहे। कुछ यही हाल आईएसबीटी का था। इसके अलावा परेड ग्राउंड से रायपुर, डोईवाला, जौलीग्रांट, बालावाला, मियावाला, गुलरघाटी आदि रूटों के लिए चलने वाली बसों में भी काफी भीड़ भाड़ रही।
4 of 6
army
सेना भर्ती को लेकर सोमवार को शहर दिनभर जाम रहा। पुलिस की ओर से की गई व्यवस्थाएं बेपटरी रहीं। जिसके कारण भर्ती को आए युवकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
army
शहर की यातायात व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई। सेना भर्ती को लेकर दून में हजारों की संख्या में युवक पहुंचे। पुलिस ने अलग से वाहनों की व्यवस्था की थी। लेकिन, युवकों की संख्या के सापेक्ष वे पर्याप्त नहीं थी।
अचानक हुई भीड़ के चलते शहर में जाम लग गया। तिलक रोड, चकराता रोड, घंटाघर, जीएमएस रोड, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन आदि पर काफी भीड़ रही। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, जाम के चलते लोग गुस्से में दिखे।