बाघ, तेंदुआ या गुलदार को देखने के लिए लोग अक्सर चिड़ियाघरों में जाते हैं। लेकिन मंगलवार को तेंदुआ जब सैर पर निकला तो आधे घंटे तक सड़क पर घूमता रहा। तस्वीरों में आप भी देखिए...
विज्ञापन
2 of 5
Leopard
बेड़ीनाग-गंगोलीहाट मार्ग पर जाड़ापानी के पास सुबह 9 बजे करीब आधे घंटे तक एक तेंदुआ घूमता रहा। इसे कई लोगों ने देखा, इससे वहां दहशत भी फैल गई।
विज्ञापन
3 of 5
Leopard
बीच सड़क पर तेंदुए को देखकर वहां वाहनों से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। हालांकि प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। मुंबई से अपने गांव जाड़ापानी आए अनिल कोठारी ने इन पलों की फोटो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया है।
4 of 5
Leopard
सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। अनिल ने बताया कि इस इलाके में शाम को सूरज डूबने के बाद और सुबह उजाला होने तक अक्सर तेंदुओं की चहलकदमी दिखाई देती है।
तेंदुआ आबादी के पास पालतू जानवरों के शिकार के फेर में आता है। वन क्षेत्राधिकारी एनपी ग्वासीकोटी ने बताया कि तेंदुए का जंगल और जंगल से लगी सड़क पर घूमना सामान्य बात है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर यह इंसानों पर हमला नहीं करता है।