फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम रूट पर तीन तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत, देखिए हादसे को बयां करती तस्वीरें

Thu, 15 Jun 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 6
badrinath accident
बुधवार को बदरीनाथ धाम रूट पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत ज‌िस तरह से हुई उसने एसडीआरएफ की टीम को भी चौंका द‌िया।
विज्ञापन

2 of 6
badrinath accident
बदरीनाथ धाम में दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं, जबकि वाहन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
badrinath accident
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ से बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक बदरीनाथ की यात्रा पर आए तीर्थयात्री बुधवार को धाम में दर्शन करने के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे जोशीमठ की ओर लौट रहे थे, तभी गोविंदघाट के पास पिनोला में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

4 of 6
badrinath accident
हादसे में वाहन में सवार तीर्थयात्री शोभन सिंह (71 वर्ष) और सुखानी देवी (61) दोनों निवासी रोहतक, हरियाणा, गुड्डी देवी (45 वर्ष) पत्नी गुमान सिंह, निवासी जामणीखाल, टिहरी गढ़वाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक आनंद सिंह बिष्ट (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
badrinath accident
वाहन चालक गौतमबुद्ध नगर नोएडा का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
badrinath accident
खाई में पड़े शवों को सड़क तक लाया गया। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें