फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक साथ पूरे गांव की महिलाओं ने खो दिया था अपना सुहाग

Wed, 14 Jun 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Demo Pic
वैसे तो देश कई बड़ी दुर्घटनाओं में लोग अपनों को खो देते हैं, ले‌क‌िन क्या आपको पता है क‌ि एक गांव में एक समय ऐसा भी आया था जब एक साथ पूरे गांव की मह‌िलाओं ने अपना सुहाग खो द‌िया था।

(डेमो फोटो)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
most horrible photos of kedarnath disaster
यहां बात हो रही है देश के सबसे बड़े धाम केदारनाथ में साल 2013 में आयी महाप्रलय की। केदारनाथ आपदा को बीते चार साल हो गए हैं, लेक‌िन आपदा में ज‌िन्होंने अपने लोगों को खोया है उनके दर्द आज भी ताजा हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Skeletons cremation - फोटो : AmarUjala
यह गांव है केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ कराने वाले पंडों का गांव बमणी गांव। ऊखीमठ के निकट स्थित इस गांव सारी औरतें एक साथ व‌‌िधवा हो गईं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्क‌ि यह सच्चाई हादसे में जान बचाकर गांव लौटीं नैनीताल की बसंती देवी ने बयां की।  

4 of 7
uttarakhand faced disaster situation due to rain - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहना था क‌ि वे रिश्तेदारों के साथ दस सदस्यीय दल में 14 जून को केदारनाथ में थीं। वापसी में जब ये लोग गौरीकुंड पहुंचे तो केदारनाथ में हादसा हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
uttarakhand faced disaster situation due to rain - फोटो : amar ujala
जब वह गौरीकुंड में नीचे की ओर भागे तो पीछे-पीछे मलबा और आपदा भी आती रही। वह चार दिन तक निकटवर्ती गांव में फंसे रहे, जहां कुछ परिचितों ने उन्हें शरण दी।
विज्ञापन

6 of 7
most horrible photos of kedarnath disaster - फोटो : file photo
यहां पता चला कि बगल के बमणी गांव के पुरुष केदारनाथ में पूजापाठ और कर्मकांड कराते हैं। इस सिलसिले में गांव के सारे पुरुष अपने पुत्रों सहित केदारनाथ गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
most horrible photos of kedarnath disaster
गांव में केवल महिलाएं और लड़कियां थीं। वैजयंती ने बताया कि सारे पंडे हादसे में मारे गए और पूरे गांव की महिलाएं विधवा हो गईं। उस वक्त पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें