फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गुम्मा के बाद अब नागथात में बड़ा हादसा, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Sun, 30 Apr 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
1 of 6
कालसी प्रखंड के नागथात स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप बारातियों से भरी जीप खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। 18 घायल हो गए। घायलों को सीएचसी विकासनगर और लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

2 of 6
सात गंभीर घायलों को लेहमन अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। जीप में करीब 23 लोग सवार थे। कुछ लोग छत पर भी बैठे हुए थे। वाहन चालक समेत नौ सवारियों के लिए पास है। चर्चा है कि चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते हादसा हुआ। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां सड़क पक्की है। 

3 of 6
जानकारी के अनुसार लोहारी(ड्यूडीलानी) गांव के रवि नाम के युवक की बारात रामपुर गांव गई हुई थी। दोपहर बाद कई वाहनों में सवार होकर बारात लौट रही थी। शाम करीब पांच बजे बाराती वाहनों में शामिल एक जीप (यूके-07 टीए-4440) नागथात स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

4 of 6
वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही नागथात के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया गया जबकि, शवों को नागथात स्थित रेड क्रॉस अस्पताल में रखा गया है। 

5 of 6
मृतकों की पहचान खीमा दास (45) पुत्र भादू दास निवासी ग्राम ऊभऊ, नितेश(20) पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम खुन्ना, सिमरन(12) पुत्री डोडू दास निवासी ग्राम सिला, कामा (36) पुत्र जीमा दास निवासी ग्राम भाढो, राजेश(30) पुत्र तुलसी निवासी ग्राम चामड़ी के रूप में हुई। घायलों की पहचान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने भी घटना स्थल का दौरा किया। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने लेहमन अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।                   
 
Next
AU ऐप में पढ़ें