सब कुछ ठीक रहा और शासन स्तर पर योजना को मंजूरी मिली, तो उत्तराखंड स्थित पंच केदार जल्द ही एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। इस मुहिम से जहां धार्मिक पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी, वहीं श्रद्धालुओं को पंच केदार के दर्शन सुगमता से हो सकेंगे। तस्वीर केदारनाथ धाम की है।
Trending Videos
विज्ञापन
कभी देखी हैं उत्तराखंड के पंच केदार की यह तस्वीरें
2 of 8
वन विभाग ने द्वितीय केदार मद्महेश्वर और चतुर्थ केदार रुद्रनाथ को वैकल्पिक मार्ग से जोड़ने का निर्णय लिया है। मद्महेश्वर से रुद्रनाथ तक 26 किमी पुरानी बटिया का चौड़ीकरण कर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। (तस्वीर: द्वितीय केदारनाथ के नाम से प्रसिद्ध मद्ममहेश्वर धाम।)
विज्ञापन
कभी देखी हैं उत्तराखंड के पंच केदार की यह तस्वीरें
3 of 8
रुद्रनाथ के बायीं ओर स्थित पंचम केदार कल्पेश्वर को जोड़ने के लिए भी लगभग आठ किमी का लिंक ट्रैक तैयार किया जाएगा। तुंगनाथ को भी इसी ट्रैक से जोड़ते हुए 55 से 60 किमी की पुराने राते दुरुस्त किए जाएंगे। (तस्वीरः तृतीय केदार के नाम से प्रसिद्ध तुंगनाथ।)
कभी देखी हैं उत्तराखंड के पंच केदार की यह तस्वीरें
4 of 8
वर्तमान में डेढ़ फुट चौड़ी इन बटियाओं को 3.5 से 4 फुट चौड़ा किया जाएगा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी। मद्महेश्वर से रुद्रनाथ के मध्य श्रद्धालु पांडवसेरा, नंदीकुंड, वर्मा बुग्याल से भी रूबरू हो सकेंगे। (तस्वीरः चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर।)
विज्ञापन
कभी देखी हैं उत्तराखंड के पंच केदार की यह तस्वीरें
5 of 8
वन विभाग ने केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए मुख्य पैदल मार्ग के अलावा दो वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाने का भी निर्णय लिया है। (तस्वीरः पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर।)
विज्ञापन
कभी देखी हैं उत्तराखंड के पंच केदार की यह तस्वीरें
6 of 8
एक मार्ग का निर्माण चौमासी से किया जाएगा। जबकि दूसरा वैकल्पिक मार्ग त्रिजुगीनारायण से होते हुए धाम में पहुंचेगा। (तस्वीरः केदारनाथ धाम।)
विज्ञापन
कभी देखी हैं उत्तराखंड के पंच केदार की यह तस्वीरें
7 of 8
पंच केदार को एक ट्रैक से जोड़ने के लिए योजना बनाई गई हैं, जिसके तहत इन धामों तक पहुंचने वाली पुरानी बटियाओं को चौड़ा किया जाएगा। पुननिर्माण के बाद कुछ ऐसा दिख रहा है आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ केदारनाथ धाम।
कभी देखी हैं उत्तराखंड के पंच केदार की यह तस्वीरें
8 of 8
केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकाकारी का कहना है कि लिंक वैकल्पिक मार्गो का निर्माण कर भी इन्हें एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्री सुगमता से दर्शन कर सके। शासन को योजना का प्रस्ताव भेज दिया गया है।