अगर आप मुसीबत नहीं झेलना चाहते तो अभी से अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करा लीजिए। इस दिन देश भर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
demo pic
तेल कंपनियों द्वारा एमडीजी में किए गए निर्णयों को रद्द किए जाने, पेट्रोल पंपों को जीएसटी के दायरे में लाने, पूर्व में केंद्र सरकार और तेल कंपनियों से हुए डीलरों के करार को लागू करने की मांग को लेकर 12 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 13 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक प्रदेश के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Petrol Pump
मंगलवार को सहारनपुर मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर गढ़वाल मंडल पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरकांत गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष चांदना, महामंत्री संदीप माहेश्वरी, विवेक गोयल, आशीष मित्तल, ए अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व सरकारी तेल कंपनियां डीलरों का उत्पीड़न कर रही हैं। कारोबार करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।
4 of 6
petrol
व्यापार को लगातार जटिल बनाया जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों का रुख व रवैया पूरी तरह से डीलरों के खिलाफ है। पुराने समझौतों को तोड़ा जा रहा है। इससे अब कारोबार करना नुकसान उठाने जैसा हो रहा है। उन्होंने माप तोल कानून के अंतर्गत जारी नियमों के अनुपालन और प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन नियम लागू रखे जाने, एलएफआर की राशि पंप डीलरों से न लेकर आरएसपी में शामिल किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
5 of 6
Petrol
कहा कि यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट के आह्वान पर 13 अक्तूबर को पूरे देश में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसलिए यहां भी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया गया है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और तेल कंपनियां केंद्रीय एसोसिएशनों के पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रही है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे घटतौली के खिलाफ भी अभियान चलाएंगे। अगर कोई डीलर उपभोक्ताओं के साथ छल व धोखाधड़ी करेगा उसे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। तेल कंपनियों के साथ मिलकर ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा।