'बड़े' लोग इन दिनों बड़े नोट खपाने में जुटे हैं। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि ब्लैक मनी व्हाइट में तब्दील हो जाए।
विज्ञापन
2 of 6
पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार रात तक 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए गए।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कई बड़े लोगों ने पेट्रोल पंप संचालकों को एडवांस में पैसे रखने का ऑफर दिया। उन्होंने पंप संचालकों से कहा कि वे तेल के लिए एडवांस में पैसे जमा कर लें, बाद में वे तेल ले लेंगे।
4 of 6
money
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को देश में 1000 और 500 के नोट बंद करने का एलान किया था। इस दौरान पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में यह नोट स्वीकार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बृहस्पतिवार को देहरादून के कई पेट्रोल पंपों पर उद्योगपति पहुंचे और पंप संचालक को एडवांस रखने का ऑफर दिया। हालांकि पंप संचालकों ने इससे इनकार कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने गुरुवार को टैंकर तक फुल किए।
उधर माना जा रहा है कि आयकर विभाग की नजर पंप संचालकों पर है।
पैसा एडवांस में देने के लिए कई लोग आए। उन लोगों का कहना था कि एडवांस रख लो, बाद में इसका तेल ले लेंगे। मगर हमने इनकार कर दिया। कई पेट्रोल पंपों पर यह लोग एडवांस रखने पहुंचे, लेकिन संचालकों ने मना कर दिया।
- अमरकांत गर्ग, अध्यक्ष, देहरादून पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन