उत्तराखंड के टिहरी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर चंबा, लंबगांव, घनसाली, पीपलडाली, भागीरथीपुरम और नई टिहरी में पेट्रोल का संकट गहरा गया है। नरेंद्रनगर के कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बाधित होने से टिहरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दो दिन से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो पाई है।