फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर प्रत्याशियों का 'शक्ति प्रदर्शन', जाम के झाम में दिनभर तड़पते रहे लोग, तस्वीरें...

Tue, 23 Oct 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
जुलूस के दौरान ट्रैफिक जाम
मेयर और पार्षद पदों के प्रत्याशियों द्वारा निकाले गए जुलूसों से शहर के मुख्य मार्ग क्या गलियां तक जाम हो गई। कई घंटे तक लोग जाम में फंसकर तड़पते रहे। जुलूसों को लेकर यातायात संचालन के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी जाम से दो चार होना पड़ा। तीसरे पहर जाकर प्रत्याशियों के आने का सिलसिला थमा तो यातायात पटरी पर आ सका। सोमवार को निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नामांकन जुलूसों ने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
जुलूस के दौरान ट्रैफिक जाम
ट्रैफिक विभाग ने यातायात प्लान तो जारी किया गया था, लेकिन उस पर अमल करने में देरी कर दी। सुबह दस बजे से ही पार्षद प्रत्याशियों के जुलूस के रुप में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भाजपा ने भी अपने पार्षद प्रत्याशियों को नामांकन से पहले महानगर कार्यालय पर बुलाया था। जोश से लबालब प्रत्याशियों के समर्थक ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए चल रहे थे। प्रत्येक प्रत्याशियों के साथ वाहनों की टोली अलग से थी। 
विज्ञापन

3 of 5
जाम
शहर के चारों तरफ से प्रत्याशियों के जुलूस के रुप में चलने के कारण हर तरफ यातायात जाम होता चला गया। इसी बीच मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा और आम आदमी की प्रत्याशी रजनी रावत के जुलूस भी सड़कों पर आ गए। इसके बाद तो शहर में चक्का जाम सा हो गया। तब जाकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू करते हुए निगम रोड को वन-वे किया, मगर तब तक भाजपा महानगर कार्यालय, कनक चौक, बुद्धा चौक, लैंस डाउन चौक, सर्वे चौक, रायपुर रोड़, दिलाराम चौक, घंटाघर, राजपुर रोड, एस्ले हाल, अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक, भंडारी बाग तक लंबा जाम लग चुका था। हरिद्वार बाईपास भी इससे अछूता नहीं रह पाया।  

4 of 5
जुलूस
शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगा तो लोगों ने दूसरे वैकल्पिक मार्गों की तरफ रुख किया। कुछ देर में ही मुहल्लों की गलियां तक ब्लाक हो गई, क्याेंकि दोनों तरफ से वाहन आमने-सामने आ गए थे। जाम के कारण शहर भर में अफरातफरी का माहौल बन गया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने नाराजगी जताई तो पुलिस अधिकारियाें ने चौराहों पर आकर कमान संभाली। जाम खुलवाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन वाहनों की लंबी कतारों ने उन्हें पसीने छुड़ा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाम
प्रत्याशियों के जुलूसों के  कारण शहर में चारों तरफ यातायात का दबाव बढ़ गया था, इस कारण जाम की स्थिति बनी थी। बाद में दबाव वाले मार्गों पर फोकस कर यातायात सुचारु कराया गया।
 - लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें