फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा से मायूस लौटे लोग, पीएम मोदी की एक झलक पाने को सड़क पर ही लगा दी भीड़, तस्वीरें...

Fri, 15 Feb 2019 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
pm modi
मौसम खराब होने के कारण लोगों को पीएम मोदी को बिना सुने ही वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों में काफी मायूसी रही। वहीं कॉर्बेट पार्क के पास भी पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों ने सड़क पर ही भीड़ लगा दी। देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pm modi
बारिश के चलते पीएम मोदी कॉर्बेट नेशनल पार्क से रुद्रपुर रैली स्थल तक नहीं पहुंच सके। इसके चलते उन्होंने जनसभा को मोबाइल से ही संबोधित किया। साथ ही उन्होंने रैली स्थल पर पहुंचे लोगों से वहां नहीं पहुंचने के लिए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन

3 of 5
pm modi rally
उन्होंने कहा कि देवभूमि को हम टूरिज्म के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे। वहीं पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेसियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुद्रपुर में महारैली का कार्यक्रम प्रस्तावित था। 

4 of 5
बारिश के बाद वापस जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले उन्हें कॉर्बेट पार्क भी जाना था। उनका विमान एमआई- 17 सुबह करीब सात बजकर सात मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। कुछ देर बाद उन्हें यहां से आगे के लिए निकलना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हेलीकॉप्टर आगे के लिए उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi
करीब साढ़े चार घंटे बाद सुबह साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी एमआई-17 से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं करीब 12 बजे पीएम मोदी कालागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने रामगंगा बांध के सौंदर्य को निहारा। कालागढ़ डैम की सैर के बाद प्रधानमंत्री बोट से कॉर्बेट पार्क पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। वहीं देर शाम पीएम रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें