फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के तालाब और झीलों में मिलेगा नायाब 'खजाना', कैसे जानिए

Sun, 02 Oct 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
pearl
दु‌निया में मोती बनाने वाले सीप केवल पारस की खाड़ी और भारत के महासागर पर मिलते थे। लेकिन जापान ने मोती पर रिसर्च के कर मोती बनाने के तकनीक इजाद कर ली थी। उस वक्त यह तकनीक केवल जापान के पास थी। इसके बाद भारत ने वैज्ञानिक अजय कुमार सोनकर का प्रयास सफल हुआ और उन्होंने भी मोती बनाने के तरीका इजाद कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 9
pearl
मोती बनाने की जापान की तकनीक में हजारों सीप की मौत हो जाती थी। लेकिन अजय सोनकर की मोती बनाने की तकनीक में सीप की मौत नहीं होती बल्कि एक सीप अपने जीवन में कई बार मोती बना सकता है। अब अजय कुमार सोनकर उत्तराखंड में मोतियों की खेती करने वाले हैं। वह यहां के तालाब और झीलों में अपनी तकनीक से मोतियों का उत्पादन करेंगे।

पुराने जमाने में मोती के सम्राट के पास होते थे। करीब दस हजार साल पहले दक्षिणी तट पर भारत के शिक‌ारियों द्वारा मोती की खोज हुई थी। जहाजी इन मोतियों के बदले सोने से भरे जहाज दे जाते थे। 
 
विज्ञापन

3 of 9
ajay kumar
वैज्ञानिक अजय कुमार सोनकर ने अंडमान के वर्जिन समुद्र पाई जाने वाली सीप की ऐसी प्रजाति में मोती बनाने के तकनीक इजाद की जिसमें दुनिया का बहुमूल्य मोती माना गया है। अजय की इस तकनीक से भारत का नाम बहुमूल्य मोती बनाने वाले देशों में शुमार हुआ है। सोनकर ने दुनिया का सबसे बड़ा काला मोती बनाने में सफलता पाई है। इससे पहले दुनिया के किसी भी वैज्ञानिक को ऐसा करने में सफलता नहीं मिली थी।
 

4 of 9
pearl
सोनकर कि इस तकनीक के कमर्शलाइजेशन से भारत मोती निर्यात के क्षेत्र में काफी आगे जा चुका है। मोती के विश्व बाजार में जापानियों का दबदबा है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और चीन का स्थान आता है। हैदराबाद सहित देश के अधिकतर भागों में बिकने वाले मोती चीन के मीठे पानी में बने मोती हैं। इस मोती में 'पर्ली तत्व' महज 5 प्रतिशत हैं, इसलिए समय के साथ इसकी चमक चली जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 9
pearl
मोती उत्पादन के लिए सबसे अहम तत्व उसका न्यूक्लियस होता है जिसे बनाने की जानकारी जापानी पर्ल एक्वाकल्चर वैज्ञानिकों तक ही सीमित थी और इसी कारण से विश्व भर में मोती उत्पादन के मामले में जापान का एकाधिकार कायम है। इसी न्यूक्लियस को सर्जरी के जरिये सीप के शरीर में प्रवेश कराया जाता है जिस पर सीप पर्ली तत्व की महीन परतों की लेप लगाता हुआ अंत में इसे जैविक रत्न मोती में तब्दील कर देता है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
pearl
सोनकर ने न्यूक्लियस बनाने की स्वदेशी तकनीक विकसित कर पर्ल कल्चर के क्षेत्र में जापान के एकाधिकार को चुनौती दी है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने भी अगस्त, 2004 में उनके न्यूक्लियस संबंधी शोध की सराहना की थी।
 
विज्ञापन

7 of 9
pearl
सोनकर ने बताया कि उन्हें कई निगमित कंपनियों की ओर से इस तकनीक के व्यवसायीकरण का प्रस्ताव मिला, मगर उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि ये कंपनियां उनके भावी रिसर्च को भी अपने अधिकार में रखने की शर्त थोप रही थीं। 
 

8 of 9
pearl
उल्लेखनीय है कि सोनकर ने 22 मिलीमीटर आकार का न्यूक्लियस बनाकर जापान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिसने 18 मिलीमीटर आकार का न्यूक्लियस बनाया था।
विज्ञापन

9 of 9
pearl
उल्लेखनीय है कि जितना बड़ा न्यूक्लियस होगा, मोती उतना ही बड़ा होगा और उसकी कीमत में उसी हिसाब से बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें