फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनिल: बाबा रामदेव की बढ़ीं मुश्किलें, कोरोना की दवा मामले में हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Tue, 30 Jun 2020 05:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला (file photo)
कोरोनिल दवा को लांच करने के बाद से बाबा रामदेव की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पतंजलि द्वारा लांच की गई इस दवा के मामले में केंद्र सरकार के असिस्टेंंट सॉलिसिटर जनरल को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अलगी सुनवाई एक जुलाई यानी बुधवार को होगी।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : File Photo
कोरोना के इलाज और इससे बचाव के लिए योगगुरु बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी की ओर से कोरोनिल दवा विकसित कर लिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार, आईसीएमआर और असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : PTI (file photo)
बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ स्थित दिव्य फार्मेसी को नैनीताल हाईकोर्ट से झटका लगा है। बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने गत मंगलवार को हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस की दवा निर्मित करने की घोषणा करते हुए इसकी लॉन्चिंग की थी।

4 of 9
कोरोनिल - फोटो : सोशल मीडिया
इसी दवा कोरोनिल की प्रामाणिकता को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में अधिवक्ता मणि कुमार ने याचिका दायर की थी। इस पर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

5 of 9
योगगुरु बाबा रामदेव - फोटो : Twitter
कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए बुधवार 01 जुलाई की तिथि निर्धारित करते हुए सभी पक्षकारों को अपना पक्ष रखने को कहा है। याचिका में कहा गया है कि दिव्य फार्मेसी की तरफ से दवा बनाने के लिये लाइसेंस नहीं लिया गया था और इसका क्लीनिकल ट्रायल भी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

6 of 9
याचिका में आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दवा को बंद किए जाने व संबंधित दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। ऑनलाइन सुनवाई के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर अगली सुनवाई के लिये 0 1 जुलाई की तिथि नियत की।
विज्ञापन

7 of 9
पतंजलि
बता दें कि दिव्य फार्मेसी ने पिछले मंगलवार को कोरोना की दवा बनाने का दावा किया था। इसके बाद से ही पतंजलि की दवा पर तमाम सवाल उठने लगे। उत्तराखंड आयुष मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए पतंजलि को नोटिस भेज दवा के प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी थी। साथ ही इससे संबंधित दस्तावेज तलब किए थे।

8 of 9
पतंजलि का कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा - फोटो : ANI
बीते बुधवार को उत्तराखंड आयुष विभाग ने दिव्य फार्मेसी को नोटिस भेज फार्मेसी को तत्काल कोरोना किट के प्रचार पर रोक लगाने और लेबल संशोधित करने के आदेश दिए थे। नोटिस का जवाब सात दिनों के भीतर देने को कहा गया था। प्रदेश के आयुष विभाग का कहना था कि पतंजलि को इम्युनिटी बूस्टर बनाने का लाइसेंस दिया गया था।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की दवा बनाने के मामले में आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन मिलने के बाद आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथारिटी की एक्सपर्ट कमेटी मामले का परीक्षण करेगी। जिसके बाद ही आयुष विभाग की ओर से फैसला लिया जाएगा। आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अधिकारी डॉ. वाईएस रावत का कहना है कि आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन मिल गई है। मामले को परीक्षण के लिए लाइसेंस अथारिटी की एक्सपर्ट कमेटी के सामने रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें