आचार्य बालकृष्ण बीते 26 सितंबर को केदारनाथ के दस दिवसीय प्रवास पर पहुंच गए थे। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद वे ध्यान गुफा पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ध्यान गुफा परिसर में नौ दिवसीय गायत्री यज्ञ जप साधना का शुभारंभ किया गया।