अब पासपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करने का झंझट खत्म होगा। बस खबर पढ़ें और आसानी से स्टेप फॉलो करें...
विज्ञापन
2 of 10
indian passport
पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में हुए बदलाव से अब पासपोर्ट बनाने में लगने वाला समय कम होगा।
विज्ञापन
3 of 10
इंडियन पासपोर्ट
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी। जल्द ही यह फिजिकल पुलिस वेरिफिकेशन को खत्म कर देगा। इस सिस्टम के लागू होते ही वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन ही हो जाएगा।
4 of 10
पासपोर्ट
इससे पासपोर्ट बनने में लगने वाला टाइम और भी ज्यादा कम हो जाएगा। इसके लिए पासपोर्ट कार्यालय जल्द ही देहरादून में एम-पासपोर्ट पुलिस ऐप शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
पासपोर्ट
इससे ऑनलाइन ही पुलिस वेरिफिकेशन हो जाएगी। बता दें कि पटियाला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एम-पासपोर्ट पुलिस एप शुरू की जा चुकी है। इस एप के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 10
पासपोर्ट
बताया जा रहा है कि इस एप के माध्यम से लोग ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करेंगे। तय समय के अंदर संबंधित थाना अधिकारी आवेदनकर्ता के घर आकर जांच-पड़ताल कर फिंगर प्रिंट और फोटो को ऑनलाइन फीड करेंगे।
विज्ञापन
7 of 10
indian passport
यह रिपोर्ट इस एप के माध्यम से संबंधित अधिकारी के पास मंजूरी के लिए जाएगी। पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन मान्य कर दी जाएगी। इस सुविधा से पुलिस वेरिफिकेशन 12 घंटे के अंदर पूरी हो जाएगी।
8 of 10
Passport
अब इमीग्रेशन चेक प्वाइंट पर ओरेंज क्लर का पासपोर्ट चलेगा। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से यह सेवा जल्दी शुरू की जाएगी। ECR (इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड) कैटेगरी में आने वालों को नारंगी रंग के पासपोर्ट दिए जाएंगे।
9 of 10
पासपोर्ट
नॉन-ईसीआर को नीले पासपोर्ट ही दिए जाएंगे। अभी तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। सफेद रंग का पासपोर्ट अधिकारी लोगों को दिए जाते हैं, लाल रंग का राजनीतिज्ञों और नीले रंग का लोगों को जारी किया जाता है।
पासपोर्ट को अब लोग एड्रेस प्रूफ के तौर पर यूज नहीं कर सकेंगे। इसका आखिरी पन्ना अब खाली रहेगा। इसी पेज में एड्रेस समेत लीगल गार्जियन का नाम, मां, पत्नी, पति का नाम और पुराने पासपोर्ट का नंबर आदि जानकारी दी होती हैं। यह पेज अब नए पासपोर्ट में नहीं होगा। ऐसे में एड्रेस प्रूफ के तौर पर अब पासपोर्ट काम नहीं आ सकेगा। जल्दी ही ये सुविधा भी लागू हो जाएगी।