सेना में सोल्जर जीडी, ट्रेडमैन, टेक्निकल और नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। भर्ती तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक होगी। भर्ती में उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून के युवाओं को ऊंचाई में छूट दी गई है।