पासपोर्ट बनाने के लिए जहां काफी मशक्कत करनी पड़ती वहीं लोगों की मुश्किल यहां आसान हो गई। बिना किसी झंझट के पासपोर्ट बन गया। जानिए कैसे...
विज्ञापन
2 of 10
पासपोर्ट आफिस में पासपोर्ट बनवाने के लिए बैठे लोग....
- फोटो : amar ujala
पासपोर्ट मेले में शनिवार को आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक ही दिन में 440 आवेदकों के पासपोर्ट जारी होने की औपचारिकताएं पूरी कर रिकार्ड बन गया। शाम पांच बजे तक कार्यालय में भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
3 of 10
online
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से शनिवार को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेला आयोजित किया था। मेले में पासपोर्ट बनवाने के लिए 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन खोले गए थे।
4 of 10
passport
मेले में 450 पासपोर्ट बनाए जाने का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष 450 लोगों ने आवेदन किए थे और सभी को शनिवार को अपाइंटमेंट दिया गया था। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र में सुबह नौ बजे से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 10
पासपोर्ट
निर्धारित समय के हिसाब से शाम साढ़े पांच बजे तक पासपोर्ट बनाए जाने की औपचारिकताएं पूरी की गई। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के सभी जिलों से 440 आवेदक पहुंचे थे। इनमें 212 आवेदक अकेले देहरादून जिले से थे।
विज्ञापन
6 of 10
पासपोर्ट
क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस सत्यापन के लिए संबंधित जिलों को भेजा जाएगा। पुलिस सत्यापन रिपोर्ट आते ही पासपोर्ट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 10
पासपोर्ट
मेले में पासपोर्ट बनवाने पहुंचने वालों में हर उम्र और वर्ग के लोग थे। कई लोगों ने विदेश में पढ़ाई करने तो कइयों ने पहचान के दस्तावेज के लिए पासपोर्ट आवेदन किया था।
8 of 10
अंजना बंदूनी, देहरादून
- फोटो : amar ujala
पासपोर्ट किसी भी इंसान की व्यक्तिगत पहचान के लिए दुनिया में मान्य दस्तावेज है। वैसे भी बच्चे विदेश में रहते हैं। बच्चों के साथ विदेश जाने के लिए पासपोर्ट आवेदन किया है।
- अंजना बंदूनी, देहरादून
9 of 10
आंजनेय, ऋषिकेश
- फोटो : amar ujala
भविष्य में पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। इसलिए अभी से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, ताकि जरूरत के वक्त पासपोर्ट नहीं होने से भटकना न पड़े।
- आंजनेय, ऋषिकेश