फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा लगा जैसे मौत छूकर निकल गई, यात्रियों ने सुनाई ट्रेन हादसे के खौफनाक मंजर की आपबीती

Sun, 20 Aug 2017 08:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
train
पुरी से हरिद्वार आ रही उत्कल एक्सप्रेस हादसे में घायल यात्रियों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई। आगे पढ़‌िए क्या हुआ था समय...
विज्ञापन

2 of 6
train
ट्रेन में सवार हुईं चार महिला यात्रियों ने बताया क‌ि उस वक्त ऐसा लगा जैसे मौत छूकर निकल गई हो। फरीदाबाद से ट्रेन में सवार हुई कमलेश पत्नी गोपालदास, लक्ष्मी पत्नी रोहतास,  विनीता पत्नी बृज भूषण ने हरिद्वार पहुंचने पर खौफनाक कहानी बताई। 
विज्ञापन

3 of 6
train
उन्होंने कहा क‌ि वे ट्रेन में बैठे थे। तभी अचानक जोर का झटका लगा और वे दूर जाकर ग‌िरे। ज‌िसके बाद वे बेहोश हो गए। इसके बाद जब होश आया तो लोग उन्हें उठा रहे थे

4 of 6
train
बता दें क‌ि हादसे के बाद हरिद्वार आने वाले 300 से ज्यादा यात्री सकुशल पहंचे हैं। उन्हें मामूली चोटें आई है । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज हो रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
train
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही हरिद्वार रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में हरिद्वार विभाग ने हैल्प लाइन (9768534054)नंबर जारी किया। नंबर को पूछताछ केंद्र पर ही रखा गया है। इसके लिए अलग से पांच लोगों के स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
train
कर्मचारी के हाथों में गाडिय़ों का पीएनआर दिया गया है। जिससे पूछताछ करने वाले यात्रियों को डिब्बे की उचित जानकारी दी जा सके। हरिद्वार के लोकल कितने यात्री इसमे सवार हैं, इसकी जानकारी रेलवे के पास नहीं मिल सकी है। हरिद्वार से कुछ लोकल लोगों के फोन जरूर किए। बताया जा रहा है कि हरिद्वार  से अधिकांश लोग अपने परिजनों के लिए खतौली निकल गए है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें