फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर परिकर: 'बोलते नहीं काम करते हैं, PoK में घुसकर मार गिराया'

Sat, 01 Oct 2016 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर - फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं बोलने में नहीं काम करने में यकीन करता हूं। एलओसी के पार आतंकियों को मारकर हमने ये दिखा दिया है कि जो भी भारत पर बुरी नजर रखेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
manohar parrikar - फोटो : AmarUjala
रक्षामंत्री ने पौड़ी में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां भी उन्होंने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सुन्न पड़ गया है।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय सेना - फोटो : ANI
शनिवार को रक्षामंत्री मनोहर परिकर पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पौड़ी पहुंचे थे। यहां बोलते हुए उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने आगे भी ऐसी कार्रवाई का संकेत दिया।

4 of 8
नवाज शरीफ
रक्षा मंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दो दिन बीत चुके हैं लेकिन पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पाकिस्तान की हालत उस मरीज जैसी हो गई है जिसे ऑपरेशन के पहले सुन्न कर दिया जाता है। इसके बाद डॉक्टर उसका ऑपरेशन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Manohar Parrikar - फोटो : demo
बोले सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भी सुन्न हो गया है। परिकर के इस बयान से तो यही लगता है कि पाकिस्तान का ऑपरेशन माने आगे की कार्रवाई होनी बाकी है।
विज्ञापन

6 of 8
Defence Minister Manohar Parrikar - फोटो : PTI
वही मंत्री के तौर पर काम के बारे में परिकर ने कहा कि मैं बोलने में नहीं, काम करने में यकीन करता हूं। सेना ने एलओसी के पार आतंकियों को मारकर ये दिखा दिया है कि हम चुप बैठने वाले नहीं।
विज्ञापन

7 of 8
जनरल राहिल शरीफ - फोटो : reuters
कहा कि अगर पाकिस्तान ने आगे भी कुछ करने की सोची तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। देश के दुश्मनों को सेना छोड़ेगी नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
veer chandra singh garhwali - फोटो : AmarUjala
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति अनावरण पर बोलते हुए रक्षामंत्री बोले कि देश चंद्र सिंह जैसे वीरों को हमेशा याद रखेगा। यही वजह है कि ऐसे व्यस्त समय में भी जब सीमा पर इतना तनाव है, मैं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने यहां आया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें