फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Major Nandan Singh: शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही ताबूत से लिपट पड़े परिजन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा गांव

Wed, 24 Aug 2022 01:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
1 of 5
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के पहलगाम में 16 अगस्त को आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों की बस के खाई में गिरने से घायल सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिजन बिलख उठे।
 
आईटीबीपी के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने श्रीनगर के अस्पताल में सोमवार रात को अंतिम सांस ली। सूबेदार मेजर के शव को देवीधुरा भेजने से पूर्व श्रीनगर में आईटीबीपी अधिकारियों ने सलामी दी। उनके शहीद होने की खबर  मिलने के बाद ही देवीधुरा क्षेत्र में मातम छा गया। 

देवीधुरा के पखोटी गांव के निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय बस खाई में गिरने से छह जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 30 जवान जख्मी हुए थे।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
वे अपने पीछे माता-पिता के अलावा दो पुत्र और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

4 of 5
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं छात्र महासंघ के महासचिव चेतन सिंह ने बताया कि सिर पर ज्यादा चोट लगने से दो दिन पहले उनका ऑपरेशन किया गया था।

ये भी पढ़ें...दहशत: उस रात का मंजर याद कर कांप जाती है रूह, सहमे लोग बोले- नदी में लाइटें देख लग रहा था कि आग लगी हो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें