फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन की क्षमता लेकिन ठूंसकर ले जाए जा रहे 12 बच्चे, ऐसे हो रहा नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ 

Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 6
ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि में ओवरलोडेड ऑटो में क्षमता से चौगुना बच्चों को बिठाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। लगातार दुर्घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी सबक लेने के तैयार नहीं हैं। कोटद्वार और भाबर में डेढ़ दर्जन से अधिक प्राइवेट स्कूल संचालित होते हैं। इनमें स्कूल बसों की संख्या सीमित होने के कारण अधिकतर बच्चे ऑटो से स्कूल आते-जाते हैं, लेकिन पैसों के लालच में ऑटो चालक स्कूली बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को स्कूल छोड़ने के समय सुबह सात बजे से आठ बजे तक और दिन में डेढ़ बजे से दो बजे तक कोटद्वार की सड़कों पर खचाखच भरे ऑटो में बच्चे जान हथेली पर रखकर सफर करते हैं। तीन सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 10 से 12 बच्चे बिठाए जा रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदार परिवहन विभाग बच्चों के जीवन को लेकर लापरवाह बना हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
संभागीय परिवहन अधिकारी आरएस कटारिया ने बताया कि स्कूल के बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए वाहन को स्कूल कैब के रूप में परिवहन विभाग में पंजीकरण कराना होता है। वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के सभी मानकों के पाए जाने के बाद वाहन को स्कूल कैब का परमिट मिलता है। 

4 of 6
स्कूली वाहन में ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कोटद्वार में किसी भी ऑटो को स्कूल कैब के रूप में परमिट नहीं दिया गया है। ऑटो को चालक सहित चार सवारी में पास किया गया गया है। चार से अधिक सवारी पाए जाने पर ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
स्कूली बच्चों को अवैध रूप से ढो रहे ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ पुलिस, परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद अधिकारियों को इस संबंध कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। 
-योगेश मेहरा, उपजिलाधिकारी कोटद्वार 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टिहरी हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
देहरादून में परिवहन विभाग के अधिकारियाें ने टिहरी के लंबगांव हादसे के बाद स्कूली बसोें, वैन के साथ-साथ ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। एआरटीओ अरविंद पांडे की अगुवाई में विभागीय टीम ने बुधवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान 12 वाहन सीज किए। जबकि 45 का चालान किया गया। दो दिन के अभियान के दौरान अब तक 22 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही 120 गाड़ियों का चालान किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें