उत्तराखंड के रामनगर में यातायात नियमों की अनदेखी एक गांव के 28 ग्रामीणों पर भारी पड़ गई। मैक्स के चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर सिर्फ पांच यात्रियों की क्षमता वाले वाहन में 28 सवारियां बैठाईं थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों के ओवरलोड वाहनों के जांच की जिम्मेदारी आरटीओ विभाग की है, लेकिन विभाग सिर्फ खानापूर्ती कर इतिश्री कर रहा है। जो मैक्स पिकप पलटी है, उसे विभाग की ओर से जुलाई में सीज किया था, लेकिन इसके बाद भी धड़ल्ले से ओवरलोड सवारियों को ढोया जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत ये रही कि हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। भंडारपानी से रामनगर तक चलने वाली मैक्स पिकप में हमेशा ही सवारियों 20 से 25 होती है। दरअसल भंडारपानी से पिकप वाले एक सवारी का 40 रुपये किराया लेते है, लेकिन टेढ़ा चौकी तक 30 रुपये लेते है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पांच सवारी की परमिट वाले पिकअप के चालक सवारियों को छत पर बैठाकर लाते हैं और टेढ़ा चौकी पर उतार देते है। बाकी पांच सवारियों को लेकर रामनगर पहुंचते है। ऐसे में आरटीओ की नजर से वह बच जाते हैं।
दूसरी ओर एआरटीओ विमल पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकप का 17 जुलाई को चालान कर सीज किया था, पिकप में सिर्फ पांच सवारी और सामान का परमिट है। बताया कि समय-समय पर ओवरलोड वाहनों की जांच की जाती है।