फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल केवल इन नौ मुहूर्त में बजेगी शादी की शहनाई, शुभ कार्यों के लिए भी करना होगा इंतजार

Sun, 29 Oct 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
जुलाई माह के बाद एक बार फिर से 19 नवंबर से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। जो 9  दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इस दो माह में सिर्फ 9 बार ही शादियों के शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

2 of 7
marriage
इस दौरान 3 दिसंबर की तारीख सबसे शुभ मानी गई है। इस तारीख को सबसे ज्यादा शादियां संपन्न होगी। हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी के बाद से सहालग शुरू  हो जाती है। माना जाता है कि इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह संपन्न होने से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
marriage logo
ज्योतिषचार्य पंडित राम भूषण ने बताया कि इस बार नवंबर और दिसंबर माह में सिर्फ 9 दिन ही शुभ मुहूर्त है। जिस दिन ये शादियां संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से सहालग की शुरूआत होगी। जिसमें 19, 20, 24,28, 29, 30 नवंबर 3,4,6 दिसंबर को शादियां संपन्न होगी।

4 of 7
astrology - फोटो : google
जिसमें नवंबर माह में 24 और 29 विवाह के लिये शुभ है। वहीं दिसंबर माह में 3 तारीख विवाह के लिये सबसे शुभ दिन है। इस दिन सर्वाधिक विवाह संपन्न होंगे।  10 दिसंबर से 7 फरवरी तक कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को शुक्र अस्त हो रहा है। इसलिए कोई लग्न नहीं बन रहा है। और इस बार जनवरी माह में भी कोई शादी संपन्न नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 7
demo pic
वहीं, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव शयनी एकादशी कहते है और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी कहते है। देव शयनी एकादशी से देव उठनी एकादशी तक यानी चार महीने भगवान विष्णु शयनकाल की अवस्था में होते है। और इस दौरान कोई शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश या कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : WondersList
देव उठनी एकादशी को तुलसी विवाह उत्सव भी कहा जाता है। जिसके बाद सभी तरह के शुभ कार्य शुरू हो जाते है। लेकिन इस बार देव जागने के 18 दिन बाद भी कोई वैवाहिक कार्यों के लिये शुभ मुहूर्त नहीं है। दीवाली के बाद वर्ष पूर्ण होने में बचे लगभग दो माह में इस बर्ष विवाह के केवल 9 मुहूर्त ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 10 दिसंबर से मलमास रहेगा । मकर संक्रांति के बाद विवाह के मुहूर्त शुरू होते है। किंतु इस बार जनवरी में कोई मुहूर्त नहीं है। 2018 में शादियों के मुहूर्त 8 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च को खत्म होगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें