अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करना है तो जल्दी से यहां आवेदन कर लें, वरना आपको एंट्री नहीं मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
fri dehradun
देहरादून के भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होने वाले योग कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पास लेना होगा। इसके लिए ‘उत्तराखंड ऑफिशियल ई-गेट पोर्टल’ पर बुधवार से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
nivedita
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया पास ‘उत्तराखंड ऑफिशियल ई-गेट पोर्टल’ के माध्यम से मिलेंगे। इस पर जरूरी जानकारियां भरने और अपना नवीनतम फोटो अपलोड करना होगा। सहस्त्रधारा रोड स्थित इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) में आवेदन पत्रों की जांच के बाद इंट्री पास ई-मेल पर भेजा जाएगा।
4 of 5
mobile
इसी पास का प्रिंटऑउट को लेकर एफआरआई गेट पर पहुंचना होगा। पास पर एक विशेष क्यूआर कोड होगा, जिसे जांचने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एफआरआई के गेट पर सुबह पांच बजे से पहले पहुंचना होगा।