accident
दिल्ली से कुंणजखाल (संगलाकोटी) जा रही एक कार कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच कुल्हाड़ गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दंपति समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो भैरव बाबा की पूजा में शामिल होने दिल्ली से अपने पैतृक गांव जा रहे थे।